बीजेपी की गैस खाकर गैस बैलून न बनें!’ चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा हमला, सड़कों पर उतरकर दिखाई ताकत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता की सड़कों पर विशाल विरोध मार्च निकाला। जब अन्य दल उम्मीदवारों की सूची बनाने में व्यस्त हैं, तब ममता बनर्जी गैस संकट और चुनाव आयोग के रवैये के खिलाफ जनआंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक की इस रैली में उन्होंने बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों पर जमकर निशाना साधा।

बिना नाम लिए दी चेतावनी: ममता बनर्जी ने मंच से गरजते हुए कहा, “आज जो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उन्हें मैंने दल से ऊपर उठकर मदद की थी। बीजेपी की गैस खाकर गैस बैलून बनने की कोशिश न करें!” उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि 2026 तक केंद्र की सरकार गिर जाएगी। ममता ने मुख्य सचिव और गृह सचिव सहित पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाने के चुनाव आयोग के फैसले को एक बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल जैसी पार्टी पूरे भारत में नहीं है जो लोगों के लिए जान देने को तैयार रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *