शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विक्रम चटर्जी! ‘तारकाटा’ के सेट पर हुआ बड़ा हादसा
March 16, 2026

मशहूर बंगाली अभिनेता विक्रम चटर्जी अपनी पहली होम प्रोडक्शन वेब सीरीज ‘तारकाटा’ (Taarkata) की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। एक मेले के बैकड्रॉप में एक्शन सीन शूट करते समय विक्रम और उनके सह-अभिनेता सत्यम भट्टाचार्य का संतुलन बिगड़ गया, जिससे विक्रम के घुटने और टखने में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक हफ्ते के आराम की सलाह दी है।
विक्रम ने बताया कि क्लायमेक्स की शूटिंग 20 और 21 मार्च को होनी थी, लेकिन अब चोट की वजह से शूटिंग 23 मार्च तक के लिए टाल दी गई है। इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर मियांग चांग भी नजर आएंगे। फैंस सोशल मीडिया पर विक्रम के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।