विजय और तृषा की शादी पक्की? आमिर खान की पर्दे पर वापसी, ऑस्कर में धर्मेंद्र के अपमान पर भड़कीं हेमा

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्तों की चर्चा अब शादी तक पहुंच गई है। हाल ही में दोनों की शादी की संभावना वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट पर तृषा की मां उमा कृष्णन के ‘लाइक’ ने आग में घी का काम किया है। फैंस इसे शादी का आधिकारिक संकेत मान रहे हैं।

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने भी अपने 61वें जन्मदिन पर वापसी का ऐलान किया। पिछले छह महीनों से स्क्रिप्ट सुनने के बाद आमिर ने कुछ प्रोजेक्ट्स लॉक कर दिए हैं। इस साल उनके प्रोडक्शन हाउस से ‘एक दिन’ और ‘लाहौर 1947’ जैसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

वहीं, ऑस्कर 2026 के ‘इन मेमोरियम’ खंड में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जगह नहीं दिए जाने पर हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय होने के बावजूद धरमजी को नजरअंदाज करना दुखद है, हालांकि उन्हें कभी पुरस्कारों की चिंता नहीं रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *