खड़गपुर से फिर ताल ठोकेंगे दिलीप घोष! ममता के गढ़ भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची में कई दिग्गजों पर दांव लगाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष अपनी पुरानी सीट खड़गपुर सदर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इस बार दो सीटों—नंदीग्राम और भवानीपुर (ममता बनर्जी का क्षेत्र) से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव में हार और पार्टी से कथित दूरी की खबरों के बीच दिलीप घोष की वापसी को ‘पुराने ट्रैक पर वापसी’ माना जा रहा है। शुभेंदु के दो सीटों से लड़ने पर दिलीप ने कहा कि पीएम मोदी और राहुल गांधी भी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं, यह पार्टी का रणनीतिक फैसला है। बीजेपी ने अपनी लिस्ट में 41 मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया है, जबकि सिलीगुड़ी से शंकर घोष और डाबग्राम-फुलबाड़ी से शिखा चटर्जी जैसे पुराने चेहरों पर भरोसा बरकरार रखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *