रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सांतरागाछी से चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

कोलकाता: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी स्टेशन से नई ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल सेवाओं में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत तिरुवनंतपुरम और यशवंतपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं।
तिरुवनंतपुरम – सांतरागाछी स्पेशल (06081/06082): 06081 तिरुवनंतपुरम उत्तर – सांतरागाछी एक्सप्रेस स्पेशल 13 और 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 06082 सांतरागाछी से 16 और 23 मार्च (शुक्रवार) को दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी।
यशवंतपुर – कटिहार स्पेशल (06571/06572): यशवंतपुर से कटिहार के लिए विशेष ट्रेन (06571) मार्च महीने के प्रत्येक मंगलवार (10, 17, 24, 31 मार्च) को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 06572 कटिहार से 13, 20, 27 मार्च और 3 अप्रैल को सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी।
सांतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन को मंजूरी: रेलवे केवल नई ट्रेनें ही नहीं, बल्कि बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दे रहा है। कैबिनेट ने सांतरागाछी से खड़गपुर के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस नई लाइन के बनने से ट्रेनों की आवाजाही में लगने वाला समय कम होगा और यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे के इस प्रमुख खंड पर कनेक्टिविटी बेहतर होने से लाखों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।