नंदीग्राम में शुभेंदु को घेरने के लिए ममता का बड़ा दांव! पूर्व सहयोगी को ही उम्मीदवार बना सकती है TMC

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ ही देर में 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली हैं। इस बार तृणमूल कांग्रेस ने ‘लोकल कार्ड’ खेलते हुए नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के ही पूर्व सहयोगी पवित्र कर को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। पवित्र कर को नंदीग्राम के ब्लॉक 1 और 2 में काफी प्रभावशाली माना जाता है, जिन्होंने पिछले चुनावों में भाजपा को बढ़त दिलाई थी।
सितारों और युवाओं पर भरोसा सूत्रों के मुताबिक, इस बार की लिस्ट में टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परमब्रत चटर्जी और निर्देशक राज चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि दागी नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा, जिसके चलते पार्थ चटर्जी का पत्ता कट चुका है। वहीं, शोभन चटर्जी की वापसी और बेहाला-बालीगंज की सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पार्टी का लक्ष्य शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों पर कड़ी चुनौती देना है।