न लाइन, न कॉल! अब घर बैठे करें गैस रिफिल; इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए जारी हुए नए नंबर

नई दिल्ली: रसोई गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए अब डिजिटल सुविधाओं को और भी आसान बना दिया गया है। केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब एक सिलेंडर बुकिंग के 25 दिनों के भीतर दूसरी बुकिंग नहीं की जा सकती। ऐसे में ऐन वक्त पर गैस खत्म होने की परेशानी से बचने के लिए व्हाट्सएप बुकिंग सबसे कारगर जरिया बनकर उभरा है। अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने या लंबी वेटिंग कॉल की जरूरत नहीं है।
WhatsApp से कैसे करें बुकिंग? अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक नंबर को अपने फोन में सुरक्षित करें और बस एक “Hi” या “REFILL” लिखकर भेजें।
- इंडेन गैस: 75888 88824
- एचपी गैस: 92222 01122
- भारत गैस: 1800 22 4344
मिस्ड कॉल और मोबाइल ऐप की सुविधा: डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कंपनियां मिस्ड कॉल सर्विस भी दे रही हैं। इंडेन ग्राहक 7718955555 पर कॉल कर सकते हैं, जबकि एचपी गैस के लिए 9493602222 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना ही काफी है। इसके अलावा, कंपनियां अपने मोबाइल ऐप्स (IndianOil One, Hello BPCL, HP Pay) के जरिए भी बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दे रही हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि डिलीवरी के समय कैश का झंझट भी नहीं रहता।