“भ्रष्टाचार नहीं किया, इसलिए जनता ने मुझ पर थूका नहीं”- विदाई संदेश में भावुक हुए मनोरंजन व्यापारी

2026 के विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी उम्मीदवार सूची में बड़े बदलाव किए हैं। सत्ता विरोधी लहर (Anti-incumbency) को कम करने के लिए ममता बनर्जी ने लगभग आधी सीटों पर ‘नए चेहरों’ पर दांव खेला है। इस फेरबदल में हुगली जिले के कई कद्दावर विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, जिनमें सबसे चर्चित नाम बलागढ़ के विधायक मनोरंजन व्यापारी का है।
इस्तीफे के बाद तीखा हमला: मनोरंजन व्यापारी ने टिकट न मिलने पर सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि वे पहले से ही मानसिक रूप से तैयार थे कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने बलागढ़ की राजनीति में सक्रिय ‘रेत माफिया, गाय तस्कर और राशन चोरों’ के खिलाफ अपनी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध किया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैंने 21 के चुनाव में कहा था कि अगर मैं भ्रष्टाचार करूं तो मुझ पर थूकना, लेकिन खुशी है कि किसी ने ऐसा नहीं किया।”