क्या आपकी राशि भी है आज के लकी ड्रा में? मीन और कुंभ समेत इन राशियों के लिए आज है छप्परफाड़ कमाई का दिन

आज 18 मार्च, 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत दुर्लभ और शुभ है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज ग्रहों की एक ऐसी विशेष स्थिति बन रही है जो कई राशियों के जीवन में खुशियों का सैलाब लाने वाली है। आज मीन राशि में शुक्र के विराजमान होने से ‘मालव्य राजयोग’ बन रहा है। साथ ही चंद्र, मंगल, राहु और बुध की युति से ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा बृहस्पति की दृष्टि और शुक्र के प्रभाव से ५ राशियों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा।
वृषभ राशि: आज भाग्य आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए मील का पत्थर साबित होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न होने दें।
मिथुन राशि: आपकी कार्यकुशलता आज आपको बड़ा लाभ दिलाएगी। आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पिता से भरपूर प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी संत का आशीर्वाद मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: सुख और समृद्धि का आज आपके घर में आगमन होगा। अधूरा काम पूरा होने से मानसिक तनाव कम होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है।
कुंभ राशि: आपकी राशि में चंद्र और मंगल का संयोग जीवन में नया उत्साह लेकर आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज आपको लाभ दिलाएगी। ऑफिस में सीनियर और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि: आपकी राशि में बना राजयोग आपको हर कदम पर सफलता दिलाएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपकी आय भी संतुलित रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी।