बंगाल का अनोखा ‘जलेबी मेला’! 160 सालों से झारग्राम में लग रहा है स्वाद का यह दरबार
March 18, 2026

पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के बिनपुर स्थित हाड़दा गांव में एक ऐसा मेला लगता है जहां मुख्य आकर्षण सिर्फ जलेबी होती है। करीब 160 वर्षों से चला आ रहा यह ‘जलेबी मेला’ बंगाल की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह मेला लक्ष्मी पूजा से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।
इस मेले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां जलेबी की सिर्फ एक ही दुकान होती है, जिसे लगाने के लिए बकायदा नीलामी की जाती है। यहां मिलने वाली जलेबी मैदा की नहीं, बल्कि चावल और उड़द की दाल के पाउडर से बनाई जाती है। इसकी खासियत यह है कि यह जलेबी 15 दिनों तक खराब नहीं होती। मेले के दौरान लगभग 1600 क्विंटल से अधिक जलेबियों की बिक्री होती है। पड़ोसी राज्यों जैसे ओडिशा और झारखंड से भी लोग इस अनोखी जलेबी का स्वाद लेने हाड़दा गांव पहुंचते हैं।