चुनाव आचार संहिता के बीच अलीपुरद्वार में भारी कैश बरामद! असम के व्यापारी की कार से मिले नोटों के बंडल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग एक्शन मोड में है। बुधवार को अलीपुरद्वार में नाका चेकिंग के दौरान असम नंबर की एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। कार की तलाशी लेने पर सीटों के नीचे और गुप्त जगहों से 500 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार सवार व्यक्ति की पहचान असम के एक राशन डीलर और सुपारी व्यवसायी बिकेन ईश्वरारी के रूप में हुई है। पूछताछ में व्यवसायी ने दावा किया कि वह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी (Shopping) के लिए अलीपुरद्वार आया था और यह पैसा उसका अपना है। हालांकि, चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इतनी बड़ी राशि बिना किसी पुख्ता दस्तावेज के ले जाना संदेह पैदा कर रहा है।

पुलिस और चुनाव आयोग की स्टैटिक सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल को रोकने के लिए इस तरह की तलाशी अभियान जारी रहेगी। फिलहाल, पुलिस पैसे के स्रोत और इसके किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने की संभावनाओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *