दांतन के धान के खेत में गिरा ‘छोटा हवाई जहाज’! रहस्यमयी ड्रोन को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने धान के खेत में एक छोटा, सफेद रंग का ‘मिनी एरोप्लेन’ गिरा हुआ देखा। इसे देखते ही इलाके में बम या जासूसी की अफवाह फैल गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।

दांतन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ड्रोन को अपने कब्जे में लिया। जांच के बाद दांतन थाना आईसी विश्वजीत बंद्योपाध्याय ने स्पष्ट किया कि यह कोई खतरनाक वस्तु नहीं, बल्कि इंडियन ऑयल का एक निगरानी ड्रोन है। यह ड्रोन पाइपलाइन के काम की मॉनिटरिंग के लिए उड़ाया गया था, जो सिग्नल टूटने के कारण खेत में गिर गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *