5 साल बाद भारतीय टैबलेट बाजार में हुवावे की वापसी! लॉन्च होगा MatePad 11.5, जानें कीमत और फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन और टेक दिग्गज हुवावे (Huawei) भारत में अपना दूसरा टैबलेट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग 5 साल के अंतराल के बाद, कंपनी Huawei MatePad 11.5 के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस का टीजर पेज लाइव हो गया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हुआ है।

कीमत और स्पेसिफिकेशन फ्लिपकार्ट के अनुसार, भारत में इस टैबलेट की कीमत ₹27,999 रखी गई है। इसमें 10,100 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 14 घंटे का बैकअप देती है और 40W सुपरचार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 11.5 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

खास फीचर्स यह टैबलेट प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ आता है और इसमें एक खास अल्ट्रा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हेवी टास्क के दौरान भी इसे ठंडा रखता है। हुवावे ने इससे पहले 2020 में भारत में अपना बजट टैबलेट ‘MatePad T8’ लॉन्च किया था। अब लंबे समय बाद कंपनी एक मिड-रेंज प्रीमियम टैबलेट के साथ भारतीय ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *