SBI म्यूचुअल फंड का बड़ा दांव! अर्बन कंपनी के शेयर में 18% का उछाल, निवेशकों की चांदी

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को अर्बन कंपनी लिमिटेड (Urban Company Ltd.) के शेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। एसबीआई (SBI) म्यूचुअल फंड द्वारा भारी निवेश की खबर मिलते ही इस शेयर की कीमत में एक ही दिन में १८ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई। ब्लॉक डील की खबर के बाद बुधवार को बाजार खुलते ही शेयर १३০.১১ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
तेजी की मुख्य वजह खबरों के मुताबिक, मंगलवार को एक बड़ी ‘ब्लॉक डील’ के जरिए एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी में लगभग ६३२.२ करोड़ रुपये का निवेश किया है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीओ के ६ महीने का ‘लॉक-इन’ पीरियड खत्म होते ही कई बड़े निवेशकों जैसे डीएफ इंटरनेशनल और वेलिंगटन हैडली हार्बर ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। उनकी जगह एसबीआई म्यूचुअल फंड की एंट्री ने बाजार में सकारात्मक माहौल बना दिया है।
कैसा रहा है सफर? अर्बन कंपनी पिछले साल सितंबर में १०३ रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार में लिस्ट हुई थी। लिस्टिंग के बाद शेयर २०१ रुपये तक गया था, लेकिन कंपनी के मुनाफे और ‘Instahelp’ सेवा पर होने वाले खर्चों के कारण इसमें गिरावट आई थी। पिछले एक महीने में शेयर ८% नीचे था, लेकिन आज की इस रिकवरी ने निवेशकों को फिर से उत्साहित कर दिया है।