मछली भूल जाएंगे जब खाएंगे यह लाजवाब ‘भापा चिकन’! मेहमानों को करें इम्प्रेस, नोट करें आसान रेसिपी

जब भी ‘भापा’ या स्टीम्ड खाने की बात आती है, तो सबसे पहले मछली का ख्याल आता है। लेकिन क्या आपने कभी चिकन को इस पारंपरिक बंगाली अंदाज में चखा है? अगर आप रोज के चिकन करी से बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘भापा चिकन’ (Bhapa Chicken) आपके लिए परफेक्ट डिश है। यह डिश न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसमें तेल-मसालों का इस्तेमाल भी काफी संतुलित होता है।

सामग्री:

  • बोनलेस चिकन: 500 ग्राम
  • इलायची: 2
  • खसखस (Posto): 2 चम्मच
  • सरसों: 2 बड़े चम्मच
  • काजू: 6
  • हरी मिर्च: 3-4
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • कटा हुआ प्याज: 3 (मध्यम)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1-1 चम्मच
  • दही: 3 बड़े चम्मच
  • सरसों का तेल: 2 बड़े चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

बनाने की विधि: सबसे पहले सरसों, खसखस, काजू और हरी मिर्च को थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। अब चिकन को अच्छी तरह धोकर एक कटोरे में लें और उसमें तैयार पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, दही, सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद, एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके इलायची का तड़का लगाएं और प्याज, अदरक-लहसुन के पेस्ट को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इस भुने हुए मसाले को मैरीनेट किए हुए चिकन में मिला दें। अब इस पूरे मिश्रण को एक टिफिन बॉक्स में भरकर बंद कर दें। प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालकर टिफिन रखें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं। तैयार है आपका खुशबूदार भापा चिकन! इसे गरमा-गरम चावल या पुलाव के साथ सर्व करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *