खड़गपुर के मैदान में दिलीप घोष की हुंकार! “ममता दीदी अब आराम करें, बंगाल में मोदी लाएंगे डबल वेतन”

खड़गपुर: पश्चिम बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। खड़गपुर सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद, शुक्रवार को ‘चाय पे चर्चा’ के दौरान उन्होंने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। दिलीप घोष ने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र केवल चुनावी छलावा है और जनता अब इन वादों में नहीं आने वाली।

भत्ते पर तंज और मोदी की गारंटी सिविक वॉलंटियर्स के बोनस और भत्ते बढ़ाने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “एक तरफ मुख्यमंत्री कहती हैं कि फंड नहीं है, और दूसरी तरफ चुनाव आते ही घोषणाओं की झड़ी लगा देती हैं। अंत में पैसा तो मोदी जी से ही मांगना पड़ता है।” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ‘भत्ते’ के पीछे न भागें, बल्कि भाजपा को चुनें ताकि उनका वेतन दोगुना हो सके।

सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा दिलीप घोष ने बंगाल चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा नहीं आई, तो यह पूरे देश के लिए खतरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की सीमा से घुसपैठिए और आतंकवादी देश में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे केवल भाजपा ही रोक सकती है। मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, “15 साल तक जनता को बहुत परेशान किया है, अब आप आराम कीजिए, चुनाव आयोग और हम बाकी का काम संभाल लेंगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *