TMC मेनिफेस्टो २०२६: बेरोजगारों को १५०० और महिलाओं को १७०० रुपये, चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र ‘प्रतिज्ञा’ जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने १० मुख्य संकल्पों के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। इस मेनिफेस्टो का मुख्य केंद्र स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सुरक्षा और युवाओं को आर्थिक सहायता देना है।

‘द्वारे चिकित्सा’ (डोरस्टेप हेल्थकेयर): ‘द्वारे सरकार’ की भारी सफलता के बाद ममता बनर्जी ने अब ‘द्वारे चिकित्सा’ योजना का ऐलान किया है। इसके तहत हर साल ब्लॉक और शहरी स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि डॉक्टरों की टीम सीधे लोगों के घर तक पहुंच सके और इलाज सुनिश्चित हो सके।

बुजुर्गों के लिए विशेष देखभाल: उन बुजुर्गों के लिए जिनके बच्चे बाहर रहते हैं और जो अकेलेपन से जूझ रहे हैं, सरकार ने ‘केयर फॉर एल्डरली’ पहल शुरू करने का वादा किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार इन वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी।

युवाओं और महिलाओं के लिए सौगात:

  • लक्ष्मी भंडार: सामान्य श्रेणी की महिलाओं को १५०० रुपये और एससी/एसटी महिलाओं को १७०० रुपये मासिक सहायता।
  • युवा शक्ति: २१ से ४० वर्ष के लगभग १ करोड़ बेरोजगार युवाओं को तब तक १५०० रुपये मासिक ‘पॉकेट मनी’ दी जाएगी, जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिल जाती।

औद्योगिक विकास और नए जिले: मुख्यमंत्री ने बंगाल को निवेश का केंद्र बताते हुए ७२,००० करोड़ रुपये के निवेश का जिक्र किया। साथ ही, बेहतर प्रशासन के लिए ७ से १० नए जिले बनाने और सभी कच्चे घरों को पक्का करने का संकल्प लिया। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि चाहे कितनी भी बाधाएं आएं, जीत बंगाल की जनता की ही होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *