48 घंटे की मोहलत! ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम— ‘हॉर्मुज खोलो वरना अंधेरे में डूब जाएगा पूरा देश!’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। रविवार को उन्होंने घोषणा की कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बिना किसी शर्त के पूरी तरह से नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली केंद्रों (Power Plants) को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर देगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस हमले की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े बिजली केंद्र से की जाएगी।

बयानों में विरोधाभास: जंग या शांति? हैरानी की बात यह है कि ट्रंप के संदेश लगातार बदल रहे हैं। शुक्रवार को जहां उन्होंने युद्ध समाप्त करने और सैन्य अभियान को समेटने की बात कही थी, वहीं रविवार सुबह उनके तेवर फिर से हमलावर हो गए। उनके आलोचकों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन के पास ईरान को लेकर कोई ठोस या दीर्घकालिक रणनीति नहीं है। एक तरफ अमेरिका खाड़ी में अतिरिक्त सेना भेज रहा है, तो दूसरी तरफ वैश्विक तेल बाजार को संतुलित करने के लिए ईरान पर लगे कुछ प्रतिबंधों को हटा रहा है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल हॉर्मुज जलडমরूमध्य दुनिया के तेल और गैस व्यापार के लिए जीवन रेखा है। युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है, लेकिन हॉर्मुज की नाकेबंदी अभी भी दुनिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। अब सबकी नजरें ट्रंप की 48 घंटे की समयसीमा पर टिकी हैं कि क्या ईरान झुकता है या मध्य पूर्व में विनाश का एक नया अध्याय शुरू होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *