बंगाल चुनाव 2026: उत्तर से ममता और दक्षिण से अभिषेक का ‘डबल अटैक’! 24 मार्च से शुरू होगा महासंग्राम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां उत्तर बंगाल से अपने अभियान की शुरुआत कर रही हैं, वहीं अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण बंगाल, विशेष रूप से पूर्वी मेदिनीपुर में मोर्चा संभाल लिया है। राज्य में दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में होने वाले मतदान के लिए टीएमसी ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।

ममता बनर्जी का चुनावी रोडमैप:

  • 24 मार्च: अलीपुरद्वार, मयनागुड़ी और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में रैलियां।
  • 25 मार्च: राजगंज, हरिरामपुर और मालदा में जनसभाएं।
  • 26 मार्च: नवग्राम, खरग्राम, मयूरेश्वर और पांडवेश्वर में चुनाव प्रचार।
  • 27 मार्च: पुरुलिया के काशीपुर, छतना और ओंदा में रैलियां।
  • 28 मार्च: कोतुलपुर और गढ़बेता में जनसभा के साथ दौरे का समापन।

नंदीग्राम पर अभिषेक की पैनी नजर: टीएमसी के नंबर-दो नेता अभिषेक बनर्जी का मुख्य लक्ष्य नंदीग्राम है। वह 25 मार्च को नंदीग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे, 27 मार्च को पांशकुड़ा पूर्व में रैली और 30 मार्च को कांथी में एक महत्वपूर्ण गुप्त बैठक करेंगे। शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उनके ही पूर्व करीबी पवित्र कर को मैदान में उतारकर टीएमसी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *