8,931 दिन का सफर! पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले शासक बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो अब तक किसी और नेता के नाम नहीं था। गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (8,930 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुआ यह सफर आज अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।

सोशल मीडिया पर भी नंबर 1: पीएम मोदी न केवल शासन में बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स 3 करोड़ पार कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर 10.1 करोड़ और ‘X’ पर 10.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ वे दुनिया के किसी भी कार्यरत राष्ट्राध्यक्ष से कहीं आगे हैं।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री।
  • स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री।
  • गुजरात के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *