गो-तस्करी हुई तो जाएगी नौकरी! यूपी के अफसरों को मुख्यमंत्री का सख्त आदेश – ‘फील्ड पर उतरकर करें काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-तस्करी को लेकर अधिकारियों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है। मथुरा के कोसी कलां में एक गो-रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत के बाद उपजे तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। उन्होंने साफ कहा कि अब अधिकारी एसी कमरों में बैठकर काम नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें सड़कों पर उतरकर निगरानी करनी होगी।
क्या था मथुरा मामला? मथुरा के कोसी कलां में गो-रक्षक चंद्रशेखर ने एक ट्रक को रोकने की कोशिश की थी, जिसने उन्हें कुचल दिया। पुलिस इसे कोहरे के कारण हुआ एक्सीडेंट बता रही है, जबकि स्थानीय लोग इसे गो-तस्करों की साजिश मान रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।