असम चुनाव के लिए ममता बनर्जी की ‘एकला चलो’ नीति! टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब असम में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में है। पार्टी ने असम चुनाव के लिए ‘एकला चलो’ (अकेले चलने) की रणनीति अपनाई है और कुल 51 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शनिवार को 17 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद, रविवार को पार्टी ने 7 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।

दूसरी लिस्ट के प्रमुख नाम: नई सूची में गुवाहाटी सेंट्रल से अभिजीत मजूमदार, करीमगंज उत्तर से परिमल रंजन राय और करीमगंज दक्षिण से अजीज अहमद खान को टिकट दिया गया है। टीएमसी ने अब तक कुल 31 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। पार्टी ने असम में प्रचार के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार की है, जिसमें ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नाम शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *