गैस सिलेंडर कितना भरा है और कितना खाली? बिना किसी मशीन के 1 मिनट में ऐसे चेक करें, वीडियो वायरल

देश में जारी एलपीजी संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दावा किया गया है कि आप बिना किसी उपकरण के घर पर ही रसोई गैस का लेवल चेक कर सकते हैं।

कैसे काम करती है यह ट्रिक? वीडियो के अनुसार, सबसे पहले एक गीले कपड़े से पूरे सिलेंडर को पोंछ लें। करीब दो मिनट बाद आप देखेंगे कि सिलेंडर का कुछ हिस्सा सूख गया है और कुछ हिस्सा अभी भी गीला है। दावा है कि सिलेंडर का जो हिस्सा गीला रहता है, वहां तक गैस भरी हुई है और जो हिस्सा सूख गया है, वह खाली है।

सावधानी जरूरी: विशेषज्ञों का कहना है कि यह ट्रिक केवल एक अनुमान लगाने में मदद कर सकती है, लेकिन इसे पूरी तरह सटीक नहीं माना जा सकता। फिर भी, गैस खत्म होने से पहले बुकिंग करने के लिए यह तरीका काफी मददगार साबित हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *