पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! पवन चामलिंग को पछाड़ा, बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले ‘निर्वाचित शासक’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय राजनीति में एक महा-रिकॉर्ड अपने नाम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग (8,930 दिन) को पीछे छोड़ दिया है। अब वे भारत के किसी भी निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले ‘प्रधान’ बन गए हैं।

नेहरू का रिकॉर्ड अभी भी दूर: पीएम मोदी पहले ही इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ चुके हैं, लेकिन देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अभी भी जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मोदी को मई 2031 तक सत्ता में रहना होगा। फिलहाल, लगातार तीन बार चुनाव जीतकर वे देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *