पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! पवन चामलिंग को पछाड़ा, बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले ‘शासक’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय राजनीति में एक महा-रिकॉर्ड अपने नाम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग (8,930 दिन) को पीछे छोड़ दिया है। अब वे भारत के किसी भी निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले ‘प्रधान’ बन गए हैं।

नेहरू और इंदिरा से तुलना: पीएम मोदी पहले ही लगातार कार्यकाल के मामले में इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि, देश के सबसे लंबे समय तक (लगातार) प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अभी भी जवाहरलाल नेहरू (6,130 दिन) के नाम है। नेहरू और मोदी दोनों ने ही अपनी पार्टी को लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत दिलाई है। मोदी स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री भी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *