देशभर में खुलेंगे 100 नए सैनिक स्कूल! NCC कैडेट्स की संख्या भी बढ़ेगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान
March 22, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के डायमंड जुबली समारोह में युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की है कि सरकार देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने जा रही है। ये स्कूल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित होंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को रक्षा सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए तैयार करना है।
NCC में 3 लाख नई भर्तियां: रक्षा मंत्री ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स की संख्या 17 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने रिक्तियों को बढ़ाया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक मूल्यों को सीख सकें।” उन्होंने छात्रों से मानसिक और शारीरिक रूप से हर स्थिति के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।