‘कोरोना के दिनों की तरह तैयार रहें!’ मिडिल ईस्ट की जंग पर पीएम मोदी ने देशवासियों को किया अलर्ट
March 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालातों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने देशवासियों से उसी एकजुटता की अपील की, जो भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान दिखाई थी। पीएम ने कहा, “यह संकट लंबा खिंच सकता है, इसलिए हमें हर प्रतिकूल स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।”
पीएम के संबोधन की मुख्य बातें:
- तैयारी और एकता: पीएम ने कहा कि जैसे हमने कोरोना को हराया, वैसे ही हमें इस वैश्विक संकट का सामना धैर्य के साथ करना होगा।
- आंतरिक सुरक्षा: तटीय और साइबर सुरक्षा को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही राज्यों को जमाखोरी और फर्जी खबरों (Fake News) के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- ईंधन का भंडार: पीएम ने राहत देते हुए बताया कि भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन तेल का स्टॉक है, जिसे बढ़ाकर 65 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है।