केरल CPM में बगावत! साजन परायिल सुसाइड केस की आरोपी श्यामला को टिकट मिलने पर मचा बवाल

केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सत्ताधारी एलडीएफ (LDF) के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। तालीपरांबा सीट से पी.के. श्यामला को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर ही विद्रोह शुरू हो गया है। यह वही श्यामला हैं जिन पर साल 2019 में NRI बिजनेसमैन साजन परायिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा था।

बगावत का चेहरा: 60 सालों से वामपंथी विचारधारा से जुड़े टी.के. गोविंदान ने श्यामला की उम्मीदवारी के विरोध में पार्टी छोड़ दी है और उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गोविंदान का आरोप है कि कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद सीएम पिनाराई विजयन ने श्यामला को मैदान में उतारा है। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही के मुद्दों पर घिरी CPM के लिए यह ‘विद्रोह’ चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *