फायदेमंद नारियल पानी कहीं बन न जाए जहर! ज्यादा पीने से किडनी और हार्ट को हो सकता है खतरा

गर्मी में नारियल पानी पीना सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन इसकी अति नुकसानदेह हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए जरूरी तो है, लेकिन इसकी अधिकता से ‘हाइपरकेलेमिया’ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे दिल और गुर्दे (किडनी) पर बुरा असर पड़ता है।
ध्यान रखने योग्य बातें: नारियल पानी सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा है, लेकिन रात के समय इसे पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह पाचन बिगाड़ सकता है। दिन में 1-2 से ज्यादा नारियल पानी न पिएं। विशेष रूप से किडनी के मरीजों और डायबिटीज के रोगियों को इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। यदि आपको बार-बार सर्दी-जुकाम होता है या एलर्जी की समस्या है, तो नारियल पानी के सेवन में सावधानी बरतें। स्वस्थ रहने के लिए अपनी शारीरिक स्थिति को समझकर ही इसका सेवन करें।