पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! बीपीसीएल ने जारी किया बड़ा बयान!
March 24, 2026

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में ईंधन की कमी की अफवाहों पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने विराम लगा दिया है। मंगलवार को कंपनी ने स्पष्ट किया कि देश भर में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। बीपीसीएल ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) न करें और शांत रहें।
सप्लाई चेन पूरी तरह दुरुस्त: बीपीसीएल के अनुसार, उनका वितरण नेटवर्क बहुत मजबूत है और रिफाइनरियों में पर्याप्त स्टॉक है। पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में ईंधन की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। कंपनी ने कहा कि अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर उमड़ने वाली भीड़ अनावश्यक है, क्योंकि उनके पास मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।