‘अब महिलाएं ही करेंगी तृणमूल का बहिष्कार!’ शमिक भट्टाचार्य ने ममता सरकार को जमकर धोया

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी के शब्दों में ‘हताशा और डर’ साफ झलक रहा है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर है और जनता का भरोसा खो चुकी है।

शमिक भट्टाचार्य ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा और उनके राजनीतिक रुख पर बात करते हुए कहा, “तृणमूल ने हमेशा महिलाओं को ढाल बनाया है, लेकिन संदेशखाली जैसी घटनाओं के बाद अब बंगाल की महिलाएं ही टीएमसी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी जानबूझकर पूरे राज्य में आतंक का माहौल बना रही है ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके।

इस दौरान शमिक ने एक बड़ा राजनीतिक खुलासा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस हुमायूं कबीर को उपमुख्यमंत्री बनाने की गुप्त योजना बना रही है। इस दावे ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। भट्टाचार्य के अनुसार, यह तृणमूल की डूबती नैया को बचाने की आखिरी कोशिश है। चुनाव से पहले शमिक के इन तीखे तेवरों ने बंगाल की चुनावी जंग को और भी रोचक बना दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *