‘लिखकर रख लीजिए, 177 से नीचे नहीं आएगी बीजेपी’, शुभेंदु अधिकारी का बंगाल में बड़ा दा

पश्चिम बंगाल के रामनगर में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रशेखर मंडल के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। शुभेंदु ने मंच से भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “बीजेपी की सीटें 177 से नीचे नहीं आएंगी। मेरी इस बात को रिकॉर्ड कर लीजिए, परिणाम के दिन देख लीजिएगा।”

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में चुनौती देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने नंदीग्राम में ममता को मात दी थी, वैसे ही इस बार भवानीपुर में भी उन्हें धूल चटाएंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी का जिक्र करते हुए शुभेंदु ने कहा कि अब ‘दूषित जल’ (फर्जी वोटर्स) को बाहर निकाल दिया गया है और अब पारदर्शी तरीके से मतदान होगा। उनके इस बयान ने बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है। रामनगर की सभा से शुभेंदु ने साफ कर दिया कि इस बार मुकाबला आर-पार का होगा और बीजेपी सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *