“जीते जी बंगाल का बंटवारा नहीं होने दूंगी!” उत्तर बंगाल और बिहार के जिलों को अलग करने की बीजेपी की ‘साजिश’ पर ममता का हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को डबग्राम-फुलबाड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर राज्य को विभाजित करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। ममता ने दावा किया कि भाजपा उत्तर बंगाल और बिहार के चार जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की योजना बना रही है, क्योंकि वह पूरे बंगाल को नहीं जीत सकती।

आयोग और सुरक्षा बलों पर निशाना: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और उनके अधिकारियों का तबादला कर रहा है। उन्होंने केंद्रीय बलों को ‘बीजेपी का एजेंट’ करार दिया और समर्थकों से कहा कि वे मतदान खत्म होने तक बूथों की निगरानी करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *