“ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान!” पीएम मोदी की चेतावनी के बाद तेल कंपनियों ने दी सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यसभा में पश्चिम एशिया संकट और ईंधन चुनौती पर दिए गए बयान के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इस स्थिति को देखते हुए देश की तीन प्रमुख तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—ने बयान जारी कर जनता को आश्वस्त किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है। कंपनियों ने साफ किया कि ईंधन की कमी की खबरें महज अफवाह हैं और आपूर्ति निरंतर जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *