अभिषेक की सभा और शुभेंदु का वार! नंदीग्राम में टूटी तृणमूल, 11 नेता भाजपा में शामिल!

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में आज सियासी घमासान चरम पर रहा। एक तरफ कोलाघाट में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा को लेकर भारी सुरक्षा और उत्साह देखा गया, वहीं दूसरी तरफ नंदीग्राम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को बड़ा झटका दे दिया। अभिषेक की सभा के दिन ही नंदीग्राम के 11 टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु के हाथों भाजपा का दामन थाम लिया।

रामनवमी और राजनीति का मेल शुभेंदु अधिकारी ने रामनवमी के अवसर पर नंदीग्राम के टेंगुआ से जानकीनाथ मंदिर तक 4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। इसी यात्रा के दौरान उन्होंने टीएमसी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया। शुभेंदु ने कहा कि लोग अब तृणमूल के कुशासन से ऊब चुके हैं। वहीं, कोलाघाट में अभिषेक बनर्जी की सभा को लेकर भी काफी गहमागहमी रही, जहां उन्होंने भाजपा और शुभेंदु पर तीखा प्रहार किया। जिले के दो बड़े नेताओं के आमने-सामने होने से चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *