किसानों के दर्द पर सियासत! आलू की माला पहनकर सड़कों पर उतरे तुषार मजूमदार, ममता सरकार पर हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के करीब आते ही उम्मीदवारों के प्रचार का रंग बदलने लगा है। हुगली जिले के पांडुआ में बीजेपी उम्मीदवार तुषार मजूमदार ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एक बिल्कुल नया तरीका अपनाया है। किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए वह गले में आलू की माला पहनकर और हाथ में आलू लेकर ‘जाप’ करते हुए चुनाव प्रचार करते नजर आए। बीजेपी उम्मीदवार का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बंपर पैदावार, फिर भी किसान परेशान इस साल बंगाल में आलू की रिकॉर्ड पैदावार हुई है, लेकिन किसानों के चेहरे पर मायूसी है। बाजार में आलू की सही कीमत न मिलने के कारण किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान बेहाल हैं। इसी मुद्दे को भुनाने के लिए बीजेपी ने सीधे तौर पर राज्य की कृषि नीति पर सवाल उठाए हैं।

ममता सरकार पर तीखा प्रहार प्रचार के दौरान तुषार मजूमदार ने कहा, “राज्य सरकार को किसानों की कोई फिक्र नहीं है। आलू का उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान आज मरने की कगार पर हैं। हम इस ‘आलू जप’ के माध्यम से सरकार की नींद खोलना चाहते हैं।” चुनाव के मुहाने पर स्थानीय मुद्दे को इस तरह पेश करना बीजेपी की सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है। अब देखना यह है कि पांडुआ की जनता इस अनोखे प्रचार पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *