रफ्तार का जादूगर ‘Shaurya NG’! आवाज से 7 गुना तेज हमला करेगा DRDO का यह हाइपरसोनिक मिसाइल

भारत अपनी मिसाइल रक्षा प्रणाली को एक नए युग में ले जा रहा है। डीआरडीओ (DRDO) जल्द ही अपनी ‘शौर्य एनजी’ (Shaurya NG) मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। यह एक हाइपरसोनिक जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसे विशेष रूप से दुश्मन के आधुनिक एयर डिफेंस को चकमा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
शौर्य एनजी की मारक क्षमता इस मिसाइल की रेंज 700 से 1000 किलोमीटर है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी ‘मैनुवरेबिलिटी’ है, यानी यह उड़ान के दौरान अपनी दिशा बदल सकती है। इसकी टॉप स्पीड मैक 7 से ज्यादा है, जिसका मतलब है कि यह 2.4 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दुश्मन पर कहर बरपाएगी। इतनी तेज गति पर इसके चारों ओर ‘प्लाज्मा’ की परत बन जाती है, जो इसे रडार के लिए ‘अदृश्य’ बना देती है।
5 मिनट में लॉन्च के लिए तैयार Shaurya NG को एक मोबाइल लॉन्चर (TEL) से मात्र 5 मिनट के भीतर दागा जा सकता है। इसे ‘कैनिस्टर’ तकनीक के साथ विकसित किया गया है, जिससे इसे 10-15 साल तक बिना किसी मेंटेनेंस के सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मिसाइल के आने से भारत की जवाबी हमला करने की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।