4 किमी का सफर और 45 मिनट! नोएडा के ट्रैफिक पर भड़के भारतीय उद्यमी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नोएडा के एक उद्यमी का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक की बदहाली को बयां कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके घर से ऑफिस की दूरी महज 4 किलोमीटर है, लेकिन इसे तय करने में उन्हें 45 मिनट लग जाते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर वह पैदल चलते और बीच में चाय भी पीते, तो शायद गाड़ी से पहले पहुंच जाते।

नुकसान का गणित उद्यमी के अनुसार, एक औसत कर्मचारी साल भर में लगभग 500 घंटे सिर्फ ट्रैफिक में फंसा रहता है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में हर घंटे लाखों कैब ट्रिप बुक होती हैं, जिससे सड़कों पर दबाव बढ़ता है। उनका कहना है कि “हम वर्ल्ड क्लास काम कर रहे हैं, लेकिन हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी पीछे है।”

सुझाए गए उपाय:

  • शिफ्ट टाइमिंग में बदलाव: सभी कर्मचारियों के लिए एक ही समय पर ऑफिस आना अनिवार्य न हो।
  • हाइब्रिड मॉडल: वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देकर सड़कों पर भीड़ कम की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *