“पीएम सिर्फ गैस से भरे हैं!” ईंधन संकट पर संसद में तृणमूल सांसद सागरिका घोष का मोदी पर तीखा हमला

देश में जारी ईंधन और रसोई गैस के संकट को लेकर संसद में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने सरकार पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन हफ्तों से सब कुछ ठीक होने का दावा करने वाली सरकार ने अचानक टैक्स घटाकर यह साबित कर दिया है कि स्थिति गंभीर है।

सागरिका का कड़ा प्रहार सांसद सागरिका घोष ने तंज कसते हुए कहा, “यह प्रधानमंत्री खुद तो गैस (जुमलों) से भरे हैं, लेकिन देश की आम जनता रसोई गैस के लिए तरस रही है।” उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर शून्य करना इस बात का संकेत है कि देश में “ऊर्जा आपातकाल” जैसी स्थिति बन रही है।

इंडस्ट्री और रसोई पर असर उन्होंने दावा किया कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यवसायों, विशेषकर रेस्तरां उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है। टीएमसी सांसद ने मांग की कि सरकार केवल टैक्स कम करके खानापूर्ति न करे, बल्कि ईंधन की आपूर्ति (Supply) सुनिश्चित करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *