गुजरात पुलिस का अजीब दावा: चूहे खा गए 2300 किलो गांजा! CAG रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
March 27, 2026

गुजरात पुलिस के मालखाने से 2300 किलो से अधिक नशीले पदार्थ गायब होने का मामला सामने आया है। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में जब्त किए गए ड्रग्स के हिसाब में भारी गड़बड़ी पाई गई है। जब पुलिस से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसका दोष ‘चूहों’ और ‘चोरी’ पर मढ़ दिया।
क्या कहती है CAG रिपोर्ट? आंकड़ों के मुताबिक, 2010 से 2022 के बीच कुल 6510 किलो ड्रग्स जब्त किया गया था, लेकिन नष्ट करते समय 2332 किलो का कोई पता नहीं चला। पुलिस का तर्क है कि नमी कम होने से गांजे का वजन घट गया और बाकी हिस्सा चूहों ने बर्बाद कर दिया। हालांकि, CAG ने इस स्पष्टीकरण पर संदेह जताया है और इसे प्रबंधन की बड़ी विफलता माना है।