SIR Voter List 2026: आज रात आएगी दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट! नाम कटने वाले मतदाता ट्रिब्यूनल में कब कर सकेंगे अपील?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची (SIR Voter List) को लेकर सरगर्मी तेज है। चुनाव आयोग आज यानी शुक्रवार रात 9 बजे तक दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर सकता है। हालांकि, तकनीकी कारणों से इसे सार्वजनिक होने में देर रात भी हो सकती है।

नामों का गणित आयोग के अनुसार, अब तक लगभग 36 लाख नामों से जुड़ी समस्याओं को सुलझा लिया गया है। लेकिन दूसरी लिस्ट में कितने नए नाम जुड़े हैं और कितने कटे हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

ट्रिब्यूनल का रास्ता साफ? जिन मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं, उनके लिए राहत की खबर है। ज्यूडिशियल एकेडमी के भवन में ट्रिब्यूनल बनाने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को आयोग की टीम ने इस भवन का निरीक्षण किया। अगर इंफ्रास्ट्रक्चर सही पाया गया, तो मतदाता यहां अपनी शिकायत और नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *