“चुनाव खत्म होते ही गैस ₹2000 और पेट्रोल ₹200!” अभिषेक बनर्जी का पीएम मोदी को खुला चैलेंज
March 27, 2026

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने झारग्राम की चुनावी रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के कारण ईंधन की कीमतों को अभी स्थिर रखा गया है, लेकिन नतीजे आते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया जाएगा।
अभिषेक की बड़ी भविष्यवाणी अभिषेक ने कहा, “मेरी बात याद रखना, चुनाव खत्म होते ही रसोई गैस की कीमत ₹2000 और पेट्रोल-डीजल ₹200 तक पहुंच जाएगा।” उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री गारंटी देते हैं कि अगले 5 साल तक कीमतें नहीं बढ़ेंगी, तो टीएमसी अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से हटा लेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल का ₹2 लाख करोड़ का बकाया दबाए बैठी है और जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा करना जानती है।