“एक भी राज्य में ‘लक्ष्मी भंडार’ लागू करें, मैं वोट नहीं मांगूंगा!” अभिषेक बनर्जी का बीजेपी को खुला चैलेंज

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बिनपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को सीधा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो सुविधाएं दे रही हैं, केंद्र सरकार उन्हें महंगाई के जरिए छीन रही है।

लक्ष्मी भंडार और गैस पर चुनौती अभिषेक ने कहा, “बीजेपी शासित 15 राज्यों में से किसी एक में भी ममता दीदी जैसा ‘लक्ष्मी भंडार’ लागू करके दिखाएं, मैं टीएमसी के लिए वोट मांगना छोड़ दूंगा।” उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही रसोई गैस ₹2000 और पेट्रोल ₹200 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती दी कि वे गारंटी दें कि अगले 5 साल तक दाम नहीं बढ़ेंगे, तो टीएमसी अपने उम्मीदवार वापस ले लेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *