बेटी के न्याय के लिए चुनावी मैदान में ‘अभया’ की मां! पानीहाटी से बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ ने शुरू किया प्रचार

आरजी कर कांड की पीड़िता ‘अभया’ की मां रत्ना देबनाथ ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब राजनीतिक रास्ता चुना है। पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने पति के साथ घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा।

रत्ना देबनाथ का कहना है कि वर्तमान सरकार के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने दीवारों पर लिखकर विरोध जताया और कहा कि बेटी के साथ हुए अन्याय का जवाब मांगने के लिए उनका विधानसभा पहुंचना बहुत जरूरी है। पानीहाटी में इस भावुक अपील का मतदाताओं पर गहरा असर देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *