बंगाल में मोदी तूफान की दस्तक! 5 अप्रैल को उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार से चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम
March 27, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान हो गया है। पीएम मोदी 5 अप्रैल को उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में अपनी पहली बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। अलीपुरद्वार और आसपास का इलाका बीजेपी का गढ़ माना जाता है, इसलिए पार्टी ने यहीं से हुंकार भरने का फैसला किया है।
दो चरणों में होगा मतदान बंगाल में इस बार 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में उत्तर बंगाल की सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 14 मार्च को ब्रिगेड की सफल रैली के बाद, अब 5 अप्रैल को अलीपुरद्वार से पीएम मोदी ‘मिशन बंगाल’ को आगे बढ़ाएंगे।