“बंगाल की गैस बाहर नहीं जानी चाहिए!” अंडाल पहुंचते ही ममता बनर्जी ने केंद्र को दी कड़ी चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अंडाल पहुंचने के बाद रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बंगाल में उत्पादित होने वाली रसोई गैस को किसी भी कीमत पर राज्य से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए।

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि ममना बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान लगभग 10 लाख बाहरी लोग और सीआरपीएफ जवान ड्यूटी के लिए बंगाल आएंगे। उनके लिए गैस की जरूरत होगी, लेकिन इसके कारण राज्य के आम नागरिकों को किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों के तबादले की आड़ में हल्दिया में उत्पादित गैस को बाहर भेजने की साजिश हो सकती है, जिसे वह सफल नहीं होने देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *