800 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस खरीदेगी भारतीय सेना! दुश्मन के घर में घुसकर सटीक वार की बड़ी तैयारी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतियों के बीच भारतीय सेना अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता को और मजबूत कर रही है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, सेना अब 800 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण को शामिल करने की तैयारी में है।

दुश्मन के लिए काल बनेगी ब्रह्मोस पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। वर्तमान में सेना के पास 450 किमी रेंज वाली मिसाइलें हैं, लेकिन 800 किमी वाली ब्रह्मोस-ER दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह करने में सक्षम होगी। इसमें संशोधित रैमजेट इंजन और उन्नत नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है। रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में जल्द ही इस बड़े ऑर्डर को हरी झंडी मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *