दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल होंगे ढेर! भारत-रूस के बीच 47 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील

भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भारत ने रूस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। रक्षा मंत्रालय ने रूस की ‘रोसोबोरोनएक्सपोर्ट’ के साथ लगभग 445 करोड़ रुपये (47 मिलियन डॉलर) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारतीय सेना को तुंगुस्का (2S6M) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति की जाएगी।

क्यों खास है तुंगुस्का? यह सिस्टम अपनी दोहरी मारक क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें मिसाइल और गन दोनों का कॉम्बिनेशन है, जो दुश्मन के ड्रोन, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमानों को सटीक तरीके से निशाना बना सकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कम और मध्यम दूरी के खतरों से निपटने के लिए यह सिस्टम बेहद कारगर साबित होगा। एस-400 के साथ मिलकर यह भारत के लिए एक बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *