2.38 लाख करोड़ की मेगा डील! भारत खरीदेगा और S-400 मिसाइल और घातक ड्रोन, राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने शुक्रवार को 2.38 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी। इस मेगा डील के तहत रूस से और अधिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम और अत्याधुनिक स्ट्राइक ड्रोन खरीदे जाएंगे।
क्या-क्या शामिल है इस डील में? इस सौदे में भारतीय वायु सेना के लिए मध्यम परिवहन विमान (MTA), जो पुराने AN-32 की जगह लेंगे, और ‘रिमोटली पायलेटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट’ शामिल हैं। थल सेना के लिए ‘धनुष गन सिस्टम’ और ‘एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम’ को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, कोस्ट गार्ड के लिए भारी होवरक्राफ्ट और Su-30 लड़ाकू विमानों के इंजनों के आधुनिकीकरण पर भी मुहर लगी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह निवेश भारत की रक्षा तैयारियों को रिकॉर्ड स्तर पर ले जाएगा।