15 फीट गहरे नाले में समा गया युवक! NDRF-SDRF के 80 जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर खुले नालों ने एक जान ले ली। हरदोई निवासी मोहम्मद तौहीद सैटेलाइट बस टर्मिनल पर बस पकड़ने आए थे, तभी पैर फिसलने से वह एक खुले और गहरे नाले में गिर गए। नाले का बहाव इतना तेज था कि वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।

प्रशासनिक विफलता पर उठे सवाल सीसीटीवी फुटेज में तौहीद को नाले के पास दीवार पर बैठे देखा गया, जहां से वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सक्शन पंप और क्रेन की मदद से 30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ था, लेकिन नगर निगम ने इसकी सुध नहीं ली। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘प्रशासनिक हत्या’ करार दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *